प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना

 पटेवा : प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया


गया। इस मौके पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाते हुए बच्चे शाला से रैली निकालते हुए गली भ्रमण में निकले। जैसे- जैसे रैली आगे बढ़ी गाँव के लोग रैली में शामिल होते गए। गाँव में भी ध्वजारोहण करते हुए शाला पहुंची। शाला में पहुंचकर बच्चों का सांस्कृतिक - साहित्यिक कार्यक्रम हुआ जिसमें शाला के सभी बच्चे व आंगनबाड़ी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

राष्ट्रीय पर्व में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष पिरीतराम साहू ने प्राथमिक शाला, जया साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण किया। भुवन साहू, घांसुराम दीवान, दौलतराम दीवान, भुनेश्वर साहू, पंचराम ध्रुव, वामन देव साहू, जया साहू, हीरा डड़सेना, मीना दीवान, बिसनी दीवान, हेमलता ध्रुव गायत्री दीवान, हेमलता साहू, मनटोरा बाई, कांशी बाई, फाग बाई, सुकदेव दीवान, हीरालाल साहू, कृपाराम ध्रुव, दयालु ध्रुव, झड़ी दीवान, डेरहा दिवान, मयाराम दिवान, इतवारी ध्रुव, तिलक साहू, सेवक दीवान, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 4 का तन्मय और थनेश्वर ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था के प्रधानपाठक योगेश निर्मलकर ने किया। कार्यक्रम की तैयारी शिक्षक रामेश्वर ढीढी, धर्मेंद्र ध्रुव पुष्पलता पटेल ने की।


Comments

Popular posts from this blog